Advertisement

स्वच्छ भारत अभियान की खुल रही पोल,औराई ब्लॉक गेट के सामने महीनों से है कचरा का भंडार

– स्वच्छ भारत अभियान की खुल रही पोल,औराई ब्लॉक गेट के सामने महीनों से है कचरा का भंडार

मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता।

बिहार में स्वच्छ भारत अभियान की पोल खुल रही है।खासकर ग्रामीण हाट-बाजारों में इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई ब्लॉक गेट के सामने महीनों से है कचरा का भंडार लगा है।

 

इसी ब्लॉक गेट से अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं पदाधिकारी, औराई थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भी आना-जाना होता है।बाबजूद किसी को इस पर पहल करने की जरूरत नहीं महसूस हो रही।लिहाज़ा इससे जहां गंदगी जनित बीमारियों के प्रकोप की आशंका बढ़ गयी है वहीं लोगों में परेशानी के साथ नाराजगी भी है। इस मामले को लेकर स्थानीय समाजसेवियों ने औराई बीडीओ से मिलकर इसकी साफ-सफाई कराने की मांग की है। इससे पहले समाजसेवियों ने प्रदर्शन भी किया।