-प्रखण्ड मुख्यालय में बने सार्वजनिक शौचालय की बदतर हालात
बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी।
प्रखंड मुख्यालय में सरकारी सार्वजनिक शौचालयों की बदतर स्थिति है। जिससे भीषण गर्मी एवं बरसात के दौरान संबंधित विभागीय कर्मियों सहित प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले आम लोगों को इसे काफी परेशानी हो रही है।

बंदरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में कृषि भवन के सामने तथा अंचल के संयुक्त भवन के पीछे स्थित सार्वजनिक शौचालय महीनों से बदतर स्थिति में है। प्रायः शौचालयों के किवाड़ टूटे हुए हैं।अंदर गंदगी फैला हुआ है। जिससे शौचालय निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं इसकी उपयोगिता पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में बन्दरा अंचल के अधिकारी रोहन रंजन ने बताया कि कब,किस योजना और उद्देश्य से यहां यह सार्वजनिक शौचालय बनाया गया। उन्हें नहीं पता,लेकिन वर्तमान में इसके किवाड़ आदि टूटे हुए हैं। जिससे इसकी उपयोगिता समझ में नहीं आती है।












