-जनकपुरधाम के मेयर ने जानकी फूलवारी तथा अंगराज सर का किया निरीक्षण
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
शनिवार को जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने अरगज्जा सर तथा जानकी मंदिर के फूलवारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों को मेयर ने जानकारी दी कि जानकी फूलवारी अगर अतिक्रमित हुआ है तो उसके मूल रुप में लाने के लिए पहल किया जाएगा। इसी तरह धार्मिक अंग राज(अरगज्जा) सर को सौन्दर्यीकरण के लिए काम किया जायेगा। लेकिन इसके लिए स्थानीय लोगों को भी पहल करने की आवश्यकता है। समाज में जन चेतना लाना होगा। लोग कचरा को अरगज्जा सर में नहीं फेंके।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला प्रशासन धनुषा, गुठी संस्थान, जानकी मंदिर व्यवस्थापन समिति, वृहत्तर जनकपुरधाम क्षेत्र विकास परिषद, जिला प्रहरी कार्यालय, जनकपुर नागरिक समाज तथा संघीय इकाई कार्यालय की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें फूलबारी अतिक्रमण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। मेयर के साथ भ्रष्टाचार बिरुद्ध नागरिक समाज के संयोजक मुरली मनोहर मिश्र सहित कई अन्य लोग थे।











