Advertisement

स्पेशल : हां! मैं गांव हूं..

#हां_मैं_गांव_हूं…..

यह पोस्ट उन लोगों के लिए है जिनकी जड़े गांव से जुड़ी हुई है जो अपने मिट्टी की खुशबू से कभी भी खुद को दूर नहीं कर पाते मजबूरियों की बेड़ी ने पाव को शहर में जकड़ रखा है पर आत्मा आज भी गांव के बरगद पीपल आम की छांव में भटकती रहती है।जिन लोगों का #गांव से #कनेक्शन रहा होगा उन लोगों के लिए यह पोस्ट है आप जरूर पढ़ें। शायद मैं गांव की उस आखिरी पीढ़ी की निशानी हूं जो आपके परदादा दादा हुआ करते थे जिस #आंगन में आपकी #किलकारी गूंजी थी जिसके ओसारा में दोचारा में आपका बचपन बीता बारिश की बूंदों को आपने कई बार सहा मैं आपका वो पुरखो वाला घर हु जो अब नहीं होने के बराबर है। कई पीढ़ियों के बच्चों के जन्म की किलकारी सोहर तो मैंने सुना ही कई डोलिया भी मेरे ही आंगन से निकली वक्त को बदलते देखा बच्चे को जवान जवान को बूढ़ा होते देखा पर मैं वहीं खड़ा था और सबको निहारता था कभी हंसता था कभी रोता था कभी गुनगुनाता था पर मेरे वजूद पर मुझे #घमंड था कि मैं हूं तो सर पर छाया है। मेरे दीवारों में सीमेंट की जगह मिट्टी थी मेरे सर वाले छत पर कंक्रीट की जगह खप्पर बांस से प्रेम मोहब्बत बंधी हुई थी घरों में न पंखे थे न रोशनदान था फिर भी एक सुकून था खुद में घर होने का। मुझे लगता था कि जिनके लिए मैंने कई युग गुजार दी वह मुझे अंतिम समय में छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। मुझे सजाएंगे मेरे आंगन में उनके भी बच्चे जन्म लेंगे किलकारियां होंगी सोहर गाए जाएंगे बच्चों का मुंडन होगा बच्चों का विवाह होगा गाय के गोबर से अंगना लिपा जाएगा मंगल चारण होंगे। पर वक्त की मार सबसे ज्यादा मेरे ऊपर पड़ी लोग मुझे वीरान छोड़कर शहरों की तरफ चले गए जो रह गए उनको भी मैं अब किसी काम का नहीं लगता मेरे ही बगल में कंक्रीट का घर बनाकर बड़ी शान से रहते हैं मैं जंगल झाड़ियों से किसी तरह अपने अंतिम सांस तक लड़ रहा हूं।

मैं केवल घर नहीं आपका पिता हूं माता हूं आपका पुरखों की आखिरी याद मैं आपकी मां बाप का वह आंसू हूं जो छठ में आपका इंतजार करती है कि मेरा बेटा गांव आएगा मेरे आंगन में किलकारी गुजरेगी पर बेटा को लगता है कि गांव जाने में खर्च बहुत है क्यों ना शहर में ही अपने छत पर छठ मना लिया जाए मां बेचारी रो सकती है इसके सिवा क्या कर सकती है साल दर साल इसी तरह बीतता रहा तो अगले साल ना मां होगी ना हम होंगे ना हमारा अस्तित्व होगा फिर सोचिए कौन आपकी याद में आंसू बहाएगा कौन आपको इस मतलबी दुनिया में याद करेगा हो सके तो लौट आइए अपनी विरासत की तरफ हो सके तो लौट आइए अपने गांव की तरफ छठ के ही बहाने मां के ही बहाने हमारे ही बहाने। मैं वहीं गाँव हूँ जिसपर ये आरोप है कि यहाँ रहोगे तो भूखे मर जाओगे।मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर आरोप है कि यहाँ अशिक्षा रहती है,मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर असभ्यता और जाहिल गवाँर का भी आरोप है,हाँ मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर आरोप लगाकर मेरे ही बच्चे मुझे छोड़कर दूर बड़े बड़े शहरों में चले गए। जब मेरे बच्चे मुझे छोड़कर जाते हैं मैं रात भर सिसक सिसक कर रोता हूँ ,फिरभी मरा नही।मन में एक आश लिए आज भी निर्निमेष पलकों से बाट जोहता हूँ शायद मेरे बच्चे आ जायँ ,देखने की ललक में सोता भी नहीं हूँ!लेकिन हाय!जो जहाँ गया वहीं का हो गया।मैं पूछना चाहता हूँ अपने उन सभी बच्चों से क्या मेरी इस दुर्दशा के जिम्मेदार तुम नहीं हो?अरे मैंने तो तुम्हे कमाने के लिए शहर भेजा था और तुम मुझे छोड़ शहर के ही हो गए।मेरा हक कहाँ है?
समय के साथ मेरे बचपन की यादों को, राख होते देखा है
था जो सपनो का महल कभी, बेदर्दी से ख़ाक होते देखा है

आँगन था जो गुलज़ार कभी बच्चों के शोर-शराबो से ||
समय के थपेड़ो से गुजर के विरानो में बदलते देखा है

तनहा खड़ीं है मेरी बचपन की यादें एक झूठी उम्मीद लिए
के संजो लेगा फिरसे उन्हें कोई, ऐसी बेतुकी आस लिए

जर जर दीवारों की हर ईट में, एक हसीं किस्सा छुपा है
धुंधले पड़े मकान में, मेरे सुनहरे बचपन का हिस्सा छुपा है
#गाँव

© अनूप नारायण सिंह