Advertisement

सोनपुर–बरौनी रेलखंड का डीआरएम ने किया गहन निरीक्षण, दिनकरग्राम सिमरिया में नई सुविधाओं का उद्घाटन

-सोनपुर–बरौनी रेलखंड का डीआरएम ने किया गहन निरीक्षण, दिनकरग्राम सिमरिया में नई सुविधाओं का उद्घाटन

सोनपुर, 12 जून। दीपक।पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने 11 एवं 12 जून 2026 को सोनपुर–बरौनी तथा बरौनी–दिनकरग्राम सिमरिया रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों, रेलवे परिसंपत्तियों और यात्री सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने महनार रोड, मोहिउद्दीननगर, मानसी स्टेशन, मानसी माल गोदाम, रनिंग रूम तथा अधिकारी विश्राम गृह का गहन निरीक्षण किया। वहीं 12 जून को गड़हरा रेलवे कॉलोनी और दिनकरग्राम सिमरिया स्टेशन का भी दौरा किया।


दिनकरग्राम सिमरिया में मंडल रेल प्रबंधक ने संयुक्त क्रू लॉबी एवं विस्तारित क्रू रेस्ट रूम का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा से रनिंग स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण और आरामदायक विश्राम की सुविधा उपलब्ध होगी।
डीआरएम ने गड़हरा रेलवे यार्ड, गुड्स शेड और एचएचपी इलेक्ट्रिक लोको शेड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोको शेड विस्तार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद विद्युत लोको शेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं और परिचालन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।
स्टेशन निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, पैनल रूम, फुट ओवर ब्रिज, यात्री सुविधाओं और स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। डीआरएम ने यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी राजेश सरन, सहायक सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण एवं वितरण) अस्मिता नारायण सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।