-सैनिक स्कूल में चलंत विज्ञान प्रदर्शनी: छात्रों ने सीखा संतुलित आहार और वैज्ञानिक सोच
भागलपुर। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र, पटना के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के निर्देशानुसार चलंत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी में संतुलित आहार, स्वास्थ्यकर आदतें, जल और शरीर, कुपोषण के प्रभाव, पोषक तत्वों के स्रोत जैसे विषयों पर सचित्र चार्ट और रंगीन चित्र प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यवहारिक ज्ञान विकसित करने का अवसर प्रदान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने इसे छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक बताते हुए कहा कि ऐसी पहलें लाखों छात्रों को प्रत्यक्ष ज्ञान अर्जित करने का अवसर देती हैं। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी में भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, अन्य शिक्षकगण और मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा भी उपस्थित रहे।
#भागलपुरविज्ञानप्रदर्शनी #चलंतविज्ञान #शिक्षा_का_विकास #सैनिक_स्कूल #वैज्ञानिकसोच











