-JDU विधायक के भतीजे को मारी गोली, होली में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को गया था सुलझाने
सम्वाददाता। सुपौल।
सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने पिपरा विधायक के भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया है. इस गोलीबारी की घटना में विधायक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से सहरसा रेफर कर दिया गया है. घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव की है.
![]()
घटना के बाद से पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. दोनों पक्षों में तनाव का माहौल हो गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गोलीबारी में जख्मी की पहचान प्रदीप कुमार कामत (18) के रूप में हुई है, जो पिपरा के JDU विधायक रामविलास कामत का भतीजा है.
















