चंपारण की खबर::
-साइबर थाना के खुलते ही लोगों के चेहरे पर लौटी रौनक, मिली उन्हें गुम मोबाइल और बाइक
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
मोतिहारी में साइबर थाना के शुभारंभ के साथ पुलिस को कामयाबी मिलने लगी है। साथ ही उदास बैठे लोगों के चेहरे खिलने लगे हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर साइबर थाना एवं उसके सहयोग से पुलिस टीम ने जिले में 56 मोबाइल को बरामद किया है। साथ ही चोरी और गायब 10 बाइक को बरामद किया है।

जिसके बाद आज पुलिस कार्यालय के सभागार में गुम हुई मोबाइल और बाइक को उनके असली धारकों को एसपी ने सौप दिया। बताया कि मोबाइल और बाइक की बरामदगी में सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर डीएसपी श्रीराज के नेतृत्व में जुटी पुलिस टीम में साइबर सेल के मनीष कुमार, ज्वाला सिंह, अखिलेश कुमार मिश्र, मुकेश कुमार, मिथलेश कुमार, अवनिश दूबे सहित अन्य शामिल थें।












