Advertisement

-श्री बलभद्र जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा

-श्री बलभद्र जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरपुर। श्री बलभद्र जयंती के अवसर पर व्याहुत सभा एवं महिला मंच के तत्वावधान में बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन में कलवार समाज की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर निकली महिलाओं से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा का शुभारंभ बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ हुआ। यात्रा यदुपति मार्ग होते हुए बलभद्र भवन पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान श्री बलभद्र के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

व्याहुत सभा के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद चौधरी ने कहा कि श्री बलभद्र जयंती के वार्षिकोत्सव को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह है। कलश यात्रा के माध्यम से भगवान श्री बलभद्र के प्रति आस्था के साथ समाज में एकजुटता का संदेश दिया गया।

उन्होंने बताया कि बलभद्र भवन में पूजा-अर्चना के साथ कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मेहंदी, नृत्य और गायन प्रतियोगिता के अलावा महिला सम्मेलन, वार्षिक आमसभा तथा सम्मान समारोह प्रमुख हैं। आयोजन को लेकर समाज के लोगों ने व्यापक तैयारियां की हैं।