-व्यापार मंडल चुनाव में नरेन्द्र कुमार सिंह ने चन्देश्वर प्रसाद को 77 मतो से हराया
घोड़ासहन:-घोड़ासहन व्यापार मंडल चुनाव में कदमवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह ने चन्देश्वर प्रसाद को हरा विजयी घोषित हुए। उन्होंने चन्देश्वर प्रसाद को 77 वोटो से हराया। जीत के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर व अबीर गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी। साथ ही समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखा फोड़कर खुशियां मनाई। इसके पूर्व प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मध्य विद्यालय में व्यापार मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में गुरुवार को संपन्न हुआ। सुबह 07 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 04 बजे समाप्त हो गया। जहां व्यापार मंडल के लिए मात्र अध्यक्ष पद के लिए मतदान करवाया गया।

जबकि सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में दो प्रत्याशी के बीच चुनाव करवाया गया। जहां अध्यक्ष उम्मीदवार के लिए कदमवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह एवं चन्देश्वर प्रसाद के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दंडाधिकारी के रूप में मौजूद घोड़ासहन अंचलाधिकारी आनन्द कुमार ने बताया कि कुल 236 वोटर में 129 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जहां मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना करवाया गया। जहां दोनों उम्मीदवार में नरेन्द्र कुमार सिंह को 103 मत एवं चन्देश्वर प्रसाद को 26 मत प्राप्त हुआ। इस तरह नरेन्द्र कुमार सिंह ने 77 मत से चन्देश्वर प्रसाद को हराकर जीत हासिल की। जिसके बाद जीते उम्मीदवार को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण कुमार द्वारा जीत का प्रमाण-पत्र दिया गया। निर्विरोध चुने गए सदस्य में ग्रुप ए में रमेश साह, रामाकांत प्रसाद, ध्रुव यादव, मंजू देवी हैं। वहीं ग्रुप बी से उमाशंकर प्रसाद व राजेश्वर राय का नाम शामिल है। इस दौरान बीपीआरओ मनीष कुमार, थाना के पुअनि मनोज सिंह, नवीन सिंह, राजेन्द्र राम आदि पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। वहीं नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष को बधाई देने वालो में विधायक पवन जयसवाल, कॉपरेटिव जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, पैक्स अध्यक्ष अभय सिंह, उमाशंकर प्रसाद, रमेश साह, रमाकांत प्रसाद, ध्रुव यादव, मंजू देवी, राजेश्वर राय, समाजसेवी चुन्नू सिंह, प्रकाश सिंह काका आदि का नाम शामिल है।












