Advertisement

व्यवस्था परिवर्तन के लिए आजपा का निर्माण हुआ -प्रभु साह

व्यवस्था परिवर्तन के लिए आजपा का निर्माण हुआ है -प्रभु साह

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रभु साह ने कहा है कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कमीशनखोर का दवदवा बढ़ गया है।इस को रोकने के लिए आम जनता पार्टी का निर्माण किया गया है। उपरोक्त बातें सोमवार कोनेपाल बार एसोसिएशन जनकपुरधाम केसभाकक्ष में पार्टी के मधेश प्रदेश कमिटी की बिस्तारितबैठक में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कही है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को कहा किइस अफवाह में नहीं रहिए कि आजपा का विलय किसी पार्टी में हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री बनने का शौक रहता तो माओवादी,एमाले का दरवाजा खुला था। प्रभु साह ने कहा कि गणतंत्र स्थापना मेंनेकपा माओवादी, नेकपा एमाले, नेपाली कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का योगदान है। गणतंत्र लाने मेंअनेकों मां की कोख उजड़ गयी तो बहुत बहनों की मांग की सिंदूर मिट गयी। लेकिन इन पार्टी की नेता सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। सत्ता सुख के लिए जनता की समस्या को कोई मतलब नहीं है।गणतंत्र जैसे पवित्र शब्द को बदनाम कर रहे हैं।

प्रभु साह ने देश में समान शिक्षा लाने ,मदरसा को सरकारी सुविधा देने ,गरीबों को आवास उपलब्ध कराने, किसानों को सहुलियत दर पर खाद,बीज उपलब्ध कराने, कृषि यंत्र पर सब्सिडी देने , किसानों को कम ब्याज पर ऋण मुहैया कराने ,गौर हत्यारा को अविलंब सरकार द्वारा सजा देने , भंसार में बिचौलिया प्रथा बंद करने सहित बिषयो पर अपनी बातें बिस्तार से रखीं। उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में आजपा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष राम प्रीत राम, राष्ट्रीय महासचिव उपेन्द्र साह, आजपा के धनुषा इंचार्ज श्री लाल महासेठ सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।6दिसंवर को आजपा बैंक द्वारा अनुचित रुप से ब्याज लिए गये ब्याज बापसी तथा किसानो को सहुलियत दर पर ऋण उपलब्ध कराने हेतु जनकपुरधाम में बिशाल बिरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।