-वोटरलिस्ट संधारण को लेकर बन्दरा के बूथों पर लगा विशेष कैम्प,1150 लोगों ने जमा कराया प्रपत्र
बंदरा। दीपक।
प्रखंड के मतदान केंद्रों पर बीएलओ के द्वारा दो दिवसीय विशेष कैंप लगाकर मतदाताओं से विभिन्न परिपत्रों में आवेदन जमा लिए गए। बन्दरा प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार वोटर लिस्ट में विभिन्न संशोधनों को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रपत्र 6 के लिए कुल 779 तथा प्रपत्र 7 के लिए कुल 322 तथा प्रपत्र 8 के लिए कुल 49 लोगों ने विभिन्न प्रपत्र में अपना फार्म जमा कराया है। इसमें मतदाताओं के नामों, फोटो आदि में संशोधन,नाम डिलीट तथा नाम जोड़ने से संबंधित प्रपत्र शामिल हैं।जिसमें पुरुषों की संख्या ज्यादा है।बन्दरा बीडीओ प्रशान्त कुमार ने बताया कि वोटर लिस्ट में वोटरों से जुड़ी त्रुटियों के संधारण आदि को लेकर विभागीय निर्देश के आलोक में समय समय पर कैम्प आयोजित किये जाते हैं।












