-विवादित पोखर को भरवाने आये जेसीबी को फुका
वैशाली / सुधांशु।
नगर पंचायत गोरौल के एक विवादित पोखर को पुनः भू-माफियाओं ने ऐतेहासिक महावीर पोखर में मंगलवार को देर रात्रि मिट्टी भराई का कार्य शुरू कर दिया गया था। जिसे देख ग्रामीण भड़क गए और जेसीब में आग लगा दी। पुर्व में भी इस पोखर में मिट्टी भराई के दौरान ट्रैक्टर के ट्रॉली से दबकर एक की जान चली गयी थी। उस समय भी लोगो द्वारा जमकर विरोध किया गया था और भूमाफियाओं को खदेड़ दिया गया था। विवाद का कारण बताया जा रहा है कि उक्त भूमि परिसर में एक बहुत ही प्राचीन तालाब है और इसी के आसपास की भूमि पर प्राचीन महा श्मशान भी है। जहा पर लगभग दर्जनों गांवों के लोग शव को अंतिम संस्कार करते है। आस पास के ग्रामीण इसी तालाब में हिदुओं का महापर्व छठ भी करते आ रहे है।लोगों का कहना है कि यह जमीन निजी है लेकिन एक जमाने से इस जमीन का उपयोग सार्वजनिक रुप से गावो के लोगो द्वारा किया जा रहा है।

इसी बीच उक्त जमीन गोरौल निवासी भू स्वामी मदन मोहन झा के द्वारा बेच दिया गया। यह विवाद वर्षो से चल ही रहा था कि खरीददार ने उक्त तालाब को फिर से मिट्टी डालकर भरवाना शुरू कर दिया और वो भी देर रात्रि में।रात्रि में मिट्टी भराई चल ही रहा था कि सैकड़ों की संख्या में लोगों आ धमके और जेसीबी में आग लगा दिया। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुचकर मामले की छानबीन किया गया है। मामले मे अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीँ हुई है। पुलिस का कहना है की इसकी एफ आई दर्ज की जाएगी। जांच की प्रकिया हो रही है और कुछ लोगो की पहचान जे सी बी जलाने बालो की हुई है।
















