-वैशाली डीएम ने गोरौल में लिया आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति का जायजा, योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया ज़ोर
रिपोर्टर: मोहन कुमार सुधांशु
स्थान: वैशाली, बिहार
वैशाली जिलाधिकारी यसपाल मीणा ने मंगलवार को गोरौल प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखा और आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने जनवितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों को आयुष्मान कार्ड निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कटरमाला गांव में कई डीलरों से मिलकर अब तक की प्रगति व जनसहभागिता से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने जल-नल योजना, राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, व अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण दौरे में डीएम के साथ डीडीसी कुंदन कुमार, बीडीओ उदय कुमार, सीओ अंशु कुमार, सीडीपीओ सुरभि कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।












