Advertisement

वैशाली: गोरौल के स्कूलों में पुलिस अधिकारियों ने चलाया जागरूकता

-गोरौल के स्कूलों मे पुलिस अधिकारियो ने चलाया जागरूकता

वैशाली / सुधांशु।

गोरौल पुलिस द्वारा सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र, छत्राओं के बीच मंगलवार को  जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार एवं शिवम कुमारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय  भिखनपुरा उर्दू में जाकर बच्चों को जागरूक करते हुय कहा कि विद्यालय आने जाने के दौरान सड़क सुरक्षा पर ध्यान दे।

सड़क पार करने से पहले रुककर सुनिश्चित कर ले कि दोनों तरफ से कोई भी वाहन तो  नही आ रही है।  हमेशा वाहन चलाने के दौरान हेमलेट का इस्तेमाल करे।  18 वर्ष से कम उम्र के लोग यदि गाड़ी चलाते है तो वह दंडनीय अपराध है। छात्राओं को सम्बोधित करते हुय दोनों पुलिस अधिकारियो  ने बताया कि आनेजाने के क्रम में यदि कोई भी आपको परेशान करता है तो इसकी सूचना तुरन्त टॉलफ्री नम्बर 112 पर दे।ऑनलाईन ,साइबर फर्ड करने बालो से बचे।. अगर आप इसके ठगी का शिकार हो जाते है तो इसकी भी सूचना टॉल फ्री नम्बर 1930 पर दे, जिससे समय रहते पुलिस आपतक पहुच सके। ऑनलाइन दोस्ती और प्यार मोहब्बत से बचे नही तो जिंदगी बर्वाद हो जायेगी। जागरूकता के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक परवेज आलम ,शिक्षक कौशर परवेज खान, संतोष कुमार मुखर्जी सहित कई लोग उपस्थित थे।