-गोरौल के शिक्षक उमाशंकर की सेवानिवृति पर दी गयी विदाई
वैशाली / सुधांशु
गोरौल में सेवानिवृत शिक्षक उमा शंकर प्रसाद सिंह के विदाई समारोह का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर गोढिया में किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक को अंगवस्त्र शाल,गुलदस्ता, डायरी,कलम देकर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि व्यवहार से कोई लोकप्रिय होता है।अपने कर्तव्य से चर्चित होना गर्ब की बात होती है। नौकरी के दौरान बेदाग छवि के साथ सेवानिवृत्त होना भी एक महत्वपूर्ण कड़ियों में से एक है, जिसका निर्वाहन करने अब्बल दिखे उमाशंकर प्रसाद सिंह।भले ही शिक्षक रहे हो लेकिन सभी तरह के चुनावो में एक योगदान सराहनीय रहा है। विदाई सह सम्मान समारोह में सांख्यकी पदाधिकारी अविनाश कुमार,पूर्व व्ययन पदाधिकारी अखिलेश भक्त,देवेंद्र कुमार सहित प्रखंड के अधिकतर विद्यालय के प्राचार्य के अलावे शिक्षक मनोज कुमार,डा गुंजेश कुमार ,डा अरविंद शरण,शंकर कुमार, अशोक कुमार, शशि कुमार ,अखिलेश कुमार, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,शैलेश कुमार झा उपस्थित थे।












