Advertisement

विवादित जमीन पर पहुंचे मुजफ्फरपुर SSP, 52 प्लॉट की बाउंड्री तोड़े जाने का मामला

-विवादित जमीन पर पहुंचे मुजफ्फरपुर SSP, 52 प्लॉट की बाउंड्री तोड़े जाने का मामला

मुजफ्फरपुर। विवादित जमीन से जुड़े मामले में मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा रविवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। मौके पर करीब 52 प्लॉट की बाउंड्री तोड़े जाने की बात सामने आई है।
SSP ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ पीड़ित जमीन मालिकों से भी बातचीत की। बाउंड्री तोड़े जाने की घटना के बाद जमीन मालिकों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।


जमीन मालिक अंशु प्रिया के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2023 में करीब 20 लाख रुपये प्रति कट्ठा की दर से जमीन खरीदी थी। इसके बाद जमीन की बाउंड्री कराई गई थी। उनका कहना है कि छठ पर्व के बाद वहां घर बनाने की तैयारी थी। अंशु प्रिया के मुताबिक, उनसे किसी तरह की कोई डिमांड भी नहीं की गई थी।
घटना के बाद जमीन मालिकों ने सुरक्षा और न्याय की मांग की है। वहीं, SSP के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।