-विद्यालय जाते समय हादसा, प्रधान शिक्षक बाइक से गिरकर घायल
राजापाकर/वैशाली | संजय श्रीवास्तव ।
राजापाकर प्रखंड के मकदुमपुर पोखरैरा स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजेश कुमार शनिवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे प्रतिदिन की तरह अपनी बाइक से विद्यालय जा रहे थे, तभी पचई महेश गांव के पास अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने कूद पड़ा। इस वजह से संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में उनके बाएं कंधे और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को तत्काल विद्यालय पहुंचाया। उपस्थिति दर्ज कराने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।

परिजन उन्हें तुरंत हाजीपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में लेकर गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद कंधे और छाती की पट्टी की गई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और विद्यालय परिवार में चिंता का माहौल है।
#शिक्षकहादसा
#बाइकदुर्घटना
#राजापाकरख़बर
#विद्यालयसमाचार
#वैशालीजिला
#शिक्षकसुरक्षा
#स्थानीयसमाचार












