Advertisement

ललन बाबू…आपने खेल की शुरूआत की थी…अब अंत होगा ! विजय सिन्हा ने दिया खुला चैलेंज-आपकी सत्ता जाने वाली है..अब मजा आयेगा

-ललन बाबू…आपने खेल की शुरूआत की थी…अब अंत होगा ! विजय सिन्हा ने दिया खुला चैलेंज-आपकी सत्ता जाने वाली है..अब मजा आयेगा

सम्वाददाता। पटना।

महाराष्ट्र के जिस तरह से शरद पवार की पार्टी में फाड़ हुई है। उसके बाद देश के दूसरे राज्यों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि यहां भी विधायकों के साथ कुछ ऐसा ही सकता है। जहां जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने इस पूरे मामले को भाजपा की सजिश बताया, वही अब ललन सिंह को भाजपा की तरफ से जवाबी हमला किया गया है।
महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर अपना बयान जारी करने के पूर्व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लल्लन बाबू जरा यह भी तो आप सोच लेते कि बिहार में जनादेश का दिनदहाड़े अपहरण कर जंगलराज वालों से गलबहियां कर जब आपने सरकार बनाई तो वह खेल कैसा था?क्या वह उचित था?उस पर आप क्यों नहीं बोलते?उस समय तो आपको बहुत आनंद आया होगा।
विजय सिन्हा ने कहा कि आपने ही तो इस खेल की शुरुआत की है। इसका अंत तो होगा ही। भाजपा को जनता का अपार समर्थन है और यह समर्थन आगे भी बरकरार रहेगा। आप चाहे जितना अभी ठगबंधन कर लें। जनता का अटल विश्वास भाजपा और यशस्वी नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर बना रहेगा।


यह मैं आपको बता देना चाहता हूं। फिर कर लीजिए कोई बात, कोई खेल, आपका सब खेल फेल हो जाएगा लल्लन बाबू।आने वाले समय में यह जरूर आपको महसूस होगा।