-राष्ट्रीय रसायन दिवस पर महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरपुर।
महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में 2 अगस्त 2025 को “राष्ट्रीय रसायन दिवस” के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. अलका जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका संचालन विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. स्मिता ने किया।
कार्यक्रम में रसायनशास्त्र विषय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर वर्ग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाते हुए विभिन्न रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। ईशा कुमारी को उनके रचनात्मक प्रदर्शन के लिए सर्वोत्तम पोस्टर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान केसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिल्पी कुमारी द्वितीय एवं रोमासिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का स्वागत भाषण जानशी सिन्हा ने प्रस्तुत किया।
निर्णायक मंडल में प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल के साथ जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सहायक प्राध्यापक डॉ. पल्लवी कुमारी और डॉ. रचना कुमारी, वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता यादव, भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीता और डॉ. रविंद्र शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. प्रिया, डॉ. सरिता कुमारी और डॉ. राकेश रंजन की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।











