-राजापाकर में सहयोग शिविर का आयोजन, 105 मरीजों का हुआ इलाज
राजापाकर/संजय श्रीवास्तव। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को पंचायत के मुखिया सविता कुमारी की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजना, मनरेगा, राजस्व, पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी, आंगनबाड़ी सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के स्टॉल पर आवेदन दिया। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजा जाएगा। पदाधिकारियों द्वारा 30 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान कर आवेदकों को इसकी जानकारी देने की बात कही गई।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ रही। स्वास्थ्य कर्मियों ने 105 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया और नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दो, अंचल से दो, पशुपालन से नौ, जन्म से एक, मृत्यु से एक, जीविका से तीन और आवास योजना से एक आवेदन प्राप्त हुआ। वहीं मनरेगा के तहत तीन जॉब कार्ड का वितरण किया गया।
मौके पर मुखिया सविता देवी, गणेश पासवान, पशु चिकित्सक ऋषभ रंजन, विकास मित्र राजू कुमार, दिलीप कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, दीपक कुमार चौधरी, पूनम कुमारी, अंजनी कुमारी, पूजा देवी, चंद्रमुखी कुमारी, अनिता कुमारी, अदिति आनंद, अलका कुमारी, मुकेश कुमार सहित पंचायत कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।












