चंपारण की खबर::
-माधोपुर कमेटी चौक पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ, दवा खरीदने को लेकर लगी भीड़
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
तुरकौलिया क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर कमेटी चौक पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का आज से शुभारंभ हो गया। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के नोडल अधिकारी अशोक कुमार द्विवेदी, उमेश कुमार मिश्रा, पूर्व सरपंच असगर अली, जिला पार्षद पति सह समाजसेवी हेमंत किशोर वर्मा व मुखिया पति शंभू प्रसाद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। वहीं इस जन औषधि केंद्र के शुभारंभ होते ही गरीब जरूरतमंद एवं आम मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां पूरे दिन ग्राहकों में मेला सा लगा रहा और उत्साह का माहौल दिखा।

वहीं इस जन औषधि केंद्र के प्रोपराइटर पत्रकार डॉ ओमप्रकाश मिश्रा हैं। उदघाटन के दौरान जिप पति हेमंत किशोर वर्मा ने कहा कि अब लोगों यहां सस्ती दर पर दवा मिलेगी और लोगों को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। मौके पर डॉ अरुण पाठक, कांग्रेस नेता देशबंधु तिवारी, वरीय पत्रकार रुपेश पांडेय, मंसूर अहमद, अजय श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, शीतल सिंह, शहजाद अंसारी, चंदेश्वर तिवारी, रत्नेश कुमार दूबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।












