-मृत्यु के साये में सफर: ट्रक और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, पति-पुत्र घायल
रिपोर्टर: राकेश कुमार पांडेय | मधुबन, शिवहर पथ ।
सोमवार को मधुबन-शिवहर पथ पर हरदिया के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और मासूम पुत्र घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब पिपराढी थाना क्षेत्र के बाला परशुरामपुर निवासी दिलीप शाह अपने परिवार के साथ बाइक से जा रहे थे। अचानक एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस टक्कर में दिलीप शाह की 26 वर्षीय पत्नी किरण देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप शाह और उनका चार वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।











