-मुन्नी-बैंगरी में कचरा प्रबंधन कार्य में आ रही बाधा,बीडीओ ने सम्बंधित पक्षों को जारी किया नोटिश
बंदरा।दीपक।
प्रखंड के मुन्नी-बैंगरी पंचायत में कचरा प्रबंधन कार्य को लेकर बाधा उत्पन्न हो रही हैं, लिहाजा इस संबंध में बन्दरा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने संबंधित पक्षों को पत्र जारी किया है। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया कि जमीन खतियान में गैरमजरूआ आम ग्राम विकास समिति के नाम से इंद्राज है। जिसे संबंधित पक्षों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रखा गया है। जिस कारण सरकारी योजनाओं के भवन निर्माण एवं अन्य कार्य करने में कठिनाई हो रही हैं।

उक्त भूमि पर डब्ल्यूपीयू निर्माण कराने का अनापत्ति प्राप्त है। परंतु संबंधित पक्ष के द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है। पत्र में आदेश दिया गया है कि योग्य भूमि से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य सम्बंधित पक्ष के पास है तो अधोहस्ताक्षरी के प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें अन्यथा संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर दी जाएगी। इस मामले में 8 नामित लोगों को कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया।












