“मुज़फ़्फ़रपुर : कौशल विकास श्रेणी” में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनटीपीसी कांटी को मिला ग्रीनटेक सीएसआर अवार्ड
कांटी/मुजफ्फरपुर। सम्वाददाता।
एनटीपीसी कांटी को “कौशल विकास श्रेणी” में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए 10 वें वार्षिक ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। एनटीपीसी कांटी के तरफ से यह पुरस्कार श्री निशांत कमल, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर, एलए, आर एंड आर) ने श्री रवि शंकर प्रसाद, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव, पर्यावरण और वन मंत्रालय, असम सरकार से सोनमर्ग, कश्मीर में प्राप्त किया। ग्रीनटेक सीएसआर अवॉर्ड उन कंपनियों को प्रदान किया जाता है जो अपने नैग्मिक सामाजिक पहल के माध्यम से समाज पर उत्कृष्ट प्रभाव डालते हैं। श्री ए के मनोहर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कांटी ने पुरस्कार जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “एनटीपीसी हमेशा से कांटी के उत्थान के लिए तत्पर रही है।

हमारी कोशिश है कि हम ग्रामीणों को नए नए कौशल प्रदान करे जिनसे उनकी जिंदगी और बेहतर हो। हम लगातार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करते रहते है और जल्द ही और भी बहुत सारे कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।”











