Advertisement

मुजफ्फरपुर : हरियाणा नम्बर की कार से शराब की खेप बरामद,कारोबारी फरार

-हरियाणा नम्बर की कार से शराब की खेप बरामद,कारोबारी फरार

बंदरा।दीपक।

पीयर थाने की पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक हुंडई कार से शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने बोरा बन्द शराब की बोतलें बरामद की है।
पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने मंगलवार की शाम बताया कि पियर थाना क्षेत्र के जरंगी में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान कारोबारी मौके से फरार हो गया। एक हुंडई कार से कुल 90 लीटर शराब बरामद की गई। शराब की बोतलें रॉयल जनरल के नाम की थी। पुलिस मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई कर रही है। गाड़ी एवं शराब की खेप थाने लायी गयी है।