Advertisement

मुजफ्फरपुर: सेना के वरीय पदाधिकारी के बीच सेना भर्ती रैली को लेकर हुई समीक्षा

– सेना के वरीय पदाधिकारी के बीच सेना भर्ती रैली को लेकर समीक्षा

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर चक्कर मैदान सेना भर्ती कार्यालय परिसर में जिला पदाधिकारी एवं सेना के वरीय पदाधिकारी के बीच सेना भर्ती रैली को लेकर समीक्षा की गयी। जिसमें अपर समाहर्ता आपदा, डीएसपी होमगार्ड, नजारत, कार्यपालक अभियंता भवन, डीपीआरओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।

इसमें मुख्य रूप से चल रहे तैयारियों का जायजा लिया। आवासन हेतु पंडाल, दौड़ ट्रेक मैदान, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था का मुआयना किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारी को इस बावत ससमय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। सेना भर्ती निदेशक कर्नल रोमिल विश्वास ने जिला प्रशासन से मोबाइल टॉयलेट सीसीटीवी टैंकर जलदूत, दवा की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने 14 की शाम तक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देष दिया।