-लाइसेंसी आर्म्स का सत्यापन
-वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार हुआ सत्यापन
-लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही कार्यवाई
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पियर थाना एवं हत्था थाना में लाइसेंसी आर्म्स सत्यापन किया गया। पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र में जो भी लाइसेंसी आर्म्स है, उसका भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि पियर थाना क्षेत्र में 15 तथा हत्था थाना क्षेत्र में 6 लाइसेंसी आर्म्स है। वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार उसका भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी भी मौजूद थे। हत्था थाना अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर लाइसेंसी आर्म्स का सत्यापन किया जा रहा है।
















