Advertisement

मुजफ्फरपुर में 2295 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

-मुजफ्फरपुर में 2295 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

-जिला स्तरीय समारोह में हुआ वितरण

मुजफ्फरपुर। सक्षमता परीक्षा 2 उत्तीर्ण 2295 शिक्षक/शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला स्तर पर आयोजित समारोह में 100 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र दिया गया, जबकि शेष 2195 शिक्षकों को प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में यह सम्मान प्राप्त हुआ।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें माननीय मंत्री, जलशक्ति मंत्रालय, भारत सरकार डॉ. राज भूषण चौधरी, माननीय विधान पार्षद श्री दिनेश प्रसाद सिंह, माननीय विधायक श्री विजेंद्र चौधरी, माननीय विधान पार्षद श्री वंशीधर ब्रजवासी, जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं समर्पित शिक्षण जीवन की प्रार्थना की।

#मुजफ्फरपुर #शिक्षक_नियुक्ति #सक्षमता_परीक्षा #शिक्षा_विभाग #सरकारी_नौकरी #नियुक्ति_पत्र #शिक्षक_समारोह