-मुजफ्फरपुर में मेडिकल पुल के पास भीषण जाम, तपती धूप-गर्मी में लोग रहे बेहाल
मुजफ्फरपुर। शहर में एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था सवालों के घेरे में है। मेडिकल पुल के आसपास सोमवार को भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 40 डिग्री से अधिक तापमान के बीच सड़क पर फंसे लोग गर्मी और उमस से परेशान दिखे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल पुल इलाके में जाम अब आम समस्या बन चुकी है। रोजाना लगने वाले जाम के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ता है। खासकर तेज धूप और भीषण गर्मी के दौरान स्थिति और मुश्किल हो जाती है।

लोगों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। कई लोगों का कहना है कि आम जनता को हर दिन ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं दिख रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मेडिकल पुल और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने तथा जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।













