Advertisement

मुजफ्फरपुर में थर्मल पावर प्लांट के पास सड़क हादसा, मोतीपुर निवासी युवक घायल

-मुजफ्फरपुर में थर्मल पावर प्लांट के पास सड़क हादसा, मोतीपुर निवासी युवक घायल

मुजफ्फरपुर: जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित थर्मल पावर प्लांट के न्यू गेट के पास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी के रूप में हुई है। दुर्घटना कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर कांटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं घायल की स्थिति को लेकर अस्पताल में इलाज जारी है।