-बीएलओ के बीच मतदाता सामग्री का वितरण
-94 बीएलओ के हुआ वितरण
-ससमय मतदाताओं में वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश
मुुुजफ्फरपुर/बंदरा ।दीपक।
प्रखंड अंतर्गत बीएलओ के बीच सोमवार को प्रखंड कार्यालय बंदरा में मतदाता पर्ची, मतदाता सूची, मतदाता निर्देशिका ,रजिस्टर इत्यादि का वितरण किया गया।प्रखण्ड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदान केंद्र संख्या 240 से लेकर 333 तक के 94 बीएलओ के बीच सामग्री का वितरण किया गया।

बीडीओ आमना वसी ने बताया कि सभी बीएलओ को ससमय इसका वितरण मतदाताओं के बीच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।













