-बन्दरा में रात्रि सर्वे में लिए गए 100 ब्लड सैम्पल
-फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत किया गया रात्रि सर्वे
-रामपुरदयाल में गांव की बस्ती में पहुंची चिकित्सा टीम
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार की रात प्रखंड के रामपुरदयाल में लोगों से ब्लड सैंपल कलेक्ट किया गया। देर रात तक लोगों से ब्लड सैंपल लेने का सिलसिला चलता रहा।

बन्दरा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने देर रात बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ रामपुरदयाल में रात्रि सर्वे किया गया है। जहां देर रात के 11 बजे तक 100लोगों से ब्लड संग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में यह रात्रि ब्लड सर्वे किया गया है।गांव की बस्तियों में पहुंचकर पीड़ित लोगों से ब्लड संग्रह किया गया है। फाइलेरिया से पीड़ित लोगों में रात्रि में परेशानी बढ़ जाती है। इस दौरान ब्लड सैंपल लिए जाने से बीमारी पकड़ में आने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।















