-मुजफ्फरपुर में धान का बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर में धान का बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को एक सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। जिले के बन्दरा प्रखण्ड के नूनफारा पैक्सगोदाम परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया तथा उन्हें शॉल,गमछा,फूलमाला तथा प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों एवं किसानों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया गया।

किसानों के स्वागत में रथ भी सजाकर मंगाया गया था। इससे पहले कार्यक्रम उद्घाटन फीता काटकर,नारियल फोड़कर तथा अतिथियों का तिलक कर किया गया।
किसानों ने यहां बताया कि उन्होंने अपने खेत में धान की प्रभेद 27P37 लगाया था।जिसका उपज 27 क्विंटल प्रति एकड़ के दर से हुआ। बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों ने अपने अनुभवों को साझा किया। मौके पर वरीय पत्रकार दीपक कुमार तिवारी,नूनफारा पैक्स अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह,कम्पनी प्रतिनिधि अश्वनी सिंह, सुमन सिंह, संजय कुमार, देव कुमार आदि भी मौजूद थे।












