Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के युवक की मुशहरी में मौत

-बन्दरा के युवक की मुशहरी में मौत

-फांसी लगाने से हुई मौत
-परिजनों में मची चीख- पुकार

 

बन्दरा/मुशहरी। दीपक।

हत्था थाना क्षेत्र के घोसरामा निवासी कामेश्वर राम की मौत मुशहरी थाना क्षेत्र के गांव में हो गई। परिजनों का बताना है कि वह अपने ससुराल में था। जहां उसकी मौत की सूचना उन लोगों को मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।


हत्था थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि यह घटनाक्रम मुशहरी थाना क्षेत्र के गांव की है। मृतक ससुराल में था, जहां उसकी फांसी लगाने से मौत की बात कही गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।