-तालीमी मरकज के पद पर नियम विरुद्ध बहाली की शिकायत
-बड़गांव पंचायत क्षेत्र का मामला
-अभ्यर्थी ने डीएम से की शिकायत
-निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाई की मांग
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के बड़गांव पंचायत में नियम विरुद्ध तरीके से उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़गांव में तालीमी मरकज के पद पर बहाली करने से संबंधित शिकायत की गई है। इस संबंध में बड़गांव पंचायत के वार्ड संख्या 7 की ताजो खातून ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में कहा गया है कि वह वार्ड संख्या 7 के निवासी एवं तालीमी मरकज पद की अभ्यर्थी भी है। विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे वार्ड संख्या 7 के ही हैं।

विद्यालय में बहाली की औपबंधिक मेधा सूची में पहले नंबर पर उसका नाम भी था। बाद में अभिलेखों को बदलकर उसका नाम क्रमांक संख्या 4 में कर दिया गया और पोषण क्षेत्र के बाहरी(वार्ड 6के)अभ्यर्थी को क्रमांक एक में शामिल कर उसका नियोजन कर दिया गया। जबकि उस वार्ड में मुस्लिम जनसंख्या भी नहीं है। लिहाजा मामले की भौतिक एवं उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।












