Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के पीयर एवं हत्था थाना पर कराया गया गुंडा परेड

-बन्दरा के पीयर एवं हत्था थाना पर कराया गया गुंडा परेड

-लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यवाई तेज
-गुंडा रजिस्टर में दर्ज हैं क्षेत्र के करीब 70 लोगों के नाम

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पीयर थाना में गुंडा रजिस्टर में नामित 50 आपराधिक लोगों में 20 की हाजिरी रविवार को लगी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को लेकर गुंडा परेड की कार्यवाई की जा रही है।
वहीं हत्था अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि हत्था थाना में नामित 20 आपराधिक लोगों में 8 की हाजिरी रविवार को लगी है।इस दौरान सकरा इंस्पेक्टर भी उपस्थित थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव के मद्देनज़र सभी गुंडों पर सख्ती बढ़ा दी गयी है।


विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल बदमाशों को इसके लिए नामित किया जाता है। पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि शराब कारोबारी,छिनतई, महिलाओं के साथ छेड़खानी समेत विभिन्न 15-16 तरह के आपराधिक वारदातों में शामिल गुंडो की सूची जिले के वरीय पुलिस अधिकारी को भेजी जाती है। एसएससी के निर्देशानुसार गुंडा रजिस्टर्ड में नामित इन गुंडो की साप्ताहिक हाजिरी लगाई जाती है।