Advertisement

मुजफ्फरपुर: दीवार लेखन के लिए मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की सूची जारी

मुजफ्फरपुर: दीवार लेखन के लिए मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की सूची जारी

-यहां 20मई को होने हैं लोकसभा चुनाव
-ससमय सभी मतदान केंद्रों पर दीवाल लेखन कार्य करने के निर्देश

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों की सूची के साथ दीवार लेखन के लिए मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। जारी की गई सूची में कुल 94 मतदान केंद्रों की सूची शामिल है। जिसमें मतदान केंद्र स्थल, संबंधित बीएलओ का नाम एवं उनके मोबाइल नंबर,केंद्र संख्या,बूथ का भाग,भवन का नाम, महिला- पुरुष वोटरों की संख्या सहित विभिन्न बिंदुओं का जिक्र किया गया है। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी गायघाट सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस आशय का पत्र जारी किया है।

ज्ञात हो कि 20मई को क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर ससमय सभी मतदान केंद्रों पर दीवाल लेखन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।