Advertisement

मुजफ्फरपुर: दर्जन भर कांग्रेसियों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

-दर्जन भर कांग्रेसियों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

जिला कांग्रेस सोसल मीडिया अध्यक्ष वेद प्रकाश की अध्यक्षता में किसान कांग्रेस एवम महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए वेद प्रकाश ने कहा पिछले कुछ समय से जिला कांग्रेस कमेटी एक गिरोह के साजिश में अपने मुख्य धारा से विपरीत हो गई है! पहले नगर विधानसभा का टिकट बेचा गया, फिर पैसे पर डेलीगेट बनाया गया और प्रखंड अध्यक्षों की सूची पॉकेट की राजनीति के मुताबिक़ बनाई गई ।

उन्होने कहा कि इन तमाम विषयों पर पार्टी नेतृत्व स्तर के नेताओं से प्रतिनिधिमंडल मिलकर अवगत करा चुकी थी। परंतु इसपर ध्यान नहीं दिया गया। कमजोर जिला अध्यक्ष को जो जनहित के मुद्दों को छोड़कर दलाली का कार्य जिले में शुरू कर चुका हो, जिसने फर्जी सदस्यता अभियान चलाया हो, जिसने मास्क सैनिटाइजर और साबुन को भी काल में पार्टी सहायता के सामानों को भी बेच दिया हो ऐसे लोग को जिले में कांग्रेस का चेहरा बनाया जा रहा है। इनके नेतृत्व में पार्टी एमएलसी चुनाव एवं बोचहां उपचुनाव हार चुकी है।अब कुढ़नी भी कार्यकर्ताओ को अपमान मिला है। इस सब से परेशान होकर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वालों में सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश, किसान कांग्रेस के प्रभारी सत्यनारायण यादव, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आशा देवी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कांटी ओमकारनाथ चौधरी, पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुमताज अंसारी, कटरा उपाध्यक्ष राजीव कुमार ओझा, मुजफ्फरपुर सोशल मीडिया लोकसभा अध्यक्ष विकास कुमार टुल्लू, जिला किसान महासचिव रामबच्चन मालाकार, सोशल मीडिया जिला सचिव शैलेंद्र शर्मा मीनापुर किसान प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र पांडे, मीनापुर किसान कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राय, असन सिंह ने मुख्य रूप से प्राथमिक सदस्यता एवं पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है।