-मुजफ्फरपुर जिला स्थापना दिवस के खोजकर्ता को मंत्री ने किया सम्मानित
सम्वाददाता। पटना/मुजफ्फरपुर।
सूबे के मुजफ्फरपुर जिला स्थापना दिवस के खोजकत्र्ता अशोक भारती को कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने 11/- ग्यारह हजार का पुरस्कार जिला प्रशासन की ओर से प्रदान किया।

अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भी देकर सम्मानित किया गया।पहली जनवरी 2023 से मुजफ्फरपुर जिला का स्थापना दिवस मनायाजाना प्रारंभ हुआ है, जिसकी खोजन 15 वर्षों से अनेक जिलाधिकारियों द्वारा की जाती रही है। इस जिला का 150वाॅ स्थापना दिवस नये साल में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाना भी श्री भारती के प्रयास से संभव हो सका है। पुरस्कार मिलने पर साहित्यकार पत्रकार कवि एवं अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।












