Advertisement

मुजफ्फरपुर: जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्षों की सूची जारी

-जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्षों की सूची जारी

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि भूषण के द्वारा जिले के बन्दरा प्रखंड के जरंगी निवासी वीरेंद्र कुमार चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष के द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार सकरा के सुधीर सिंह,बैद्यनाथ सिंह कुशवाहा,कौशल किशोर, मनियारी के मनीष कुमार,मुरौल के प्रमोद झा,औराई के विपिन कुमार,बोचहां के मोहन झा,सरैया के राम प्रमोद सिंह, मुशहरी के संजीत कुमार, मीनापुर के जयकांत प्रसाद को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।जिला उपाध्यक्ष पद के लिए 11 नाम की सूची जिला अध्यक्ष के द्वारा जारी की गई है। इस मनोनयन पर जदयू नेता प्रभात किरण, जिला जदयू के जयप्रकाश यादव, मनोज झा, दिनेश राय, रामनरेश शाह आदि ने बधाई दी है।