-मुजफ्फरपुर के औराई में लैंगिंग हिंसा रोकने को लेकर निकाली गई रैली, बनाई गई रंगोली
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत लैंगिग हिंसा रोकने को लेकर जनजागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसके अंर्तगत जनजागरूकता रैली निकाली गई एवं रंगोली भी बनाई गई।बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।इस दौरान बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता एवं जीविका की दीदियां रैली अभियान में शामिल रहीं। इस दौरान महिला उत्पीड़न के खिलाफ नारे भी लगाए जाते रहे। औराई प्रखंड मुख्यालय यह रैली निकाली गई जो आसपास के गांवों से गुजरी।












