Advertisement

मुजफ्फरपुर: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई जयंती

मुजफ्फरपुर।सम्वाददाता।

कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाँ राजेंद्र प्रसाद की 139 वीं जयंती और शहीद खुदीराम बोस की 134 वीं जयंती पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि देशरत्न डाँ राजेंद्र प्रसाद जिन्होने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में लड़े हीं साथ ही डाँ भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में लिखी संविधान लेखन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनका कर्मभूमि मुजफ्फरपुर रहा। जहाँ उन्होने लंगट सिंह महाविद्यालय मे शिक्षक की भूमिका निभायी । साथ ही आज 134 वी जयंति महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस जी का भी जयंति है जिनको मुजफ्फरपुर मे अंग्रेजो ने फाँसी पर लटका दिया ।

मुजफ्फरपुर से ही निकला खुदीराम बोस का संदेश पुरे भारत मे आजादी का लहर लेकर आया । कार्यक्रम मे जिला प्रवक्ता समीर कुमार, उमेश कुमार राम ,पंडित मधुसूदन झा , डाँ शंभु कुमार राम, कुणाल सहाय, मो अब्दुल्लाह, त्रिभुवन पटेल, विकास कुमार टुल्लु, प्रभात चन्द्र, रितेश सिन्हा, विरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर जयसवाल, सुरेश चन्द्रवंशी, मोजक्कीर रहमान, विक्की चौधरी, गोपाल मिश्रा, रामनरेश राम, शिवचंद्र मालाकार, रविरंजन कुमार, शबिहुल हसन लालबाबु,,पप्पू अली खान, कृष्ण मुरारी सिंह,अवधेश्वर प्रसाद,शहजाद अहमद, मिथलेश कुमार राम, विरेन्द्र कुमार, अमरनाथ साह , शादिक अली आदी उपस्थित थे ।