Advertisement

मुजफ्फरपुर: एमडीडीएम कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता, शिक्षकों ने दिखाया उत्साह

-मुजफ्फरपुर: एमडीडीएम कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता, शिक्षकों ने दिखाया उत्साह

मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 के तहत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के बीच खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल की अध्यक्षता में हुआ, जबकि राजनीतिक विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. कुमारी सरोज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में खेलों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है और यह मनुष्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कॉलेज के क्रीड़ा सचिव डॉ. राम दुलार साहनी ने सभी शिक्षकों का स्वागत किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मीनाक्षी कुमारी और डॉ. नूतन कुमारी ने किया।
प्रतियोगिताओं में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुरबाला वर्मा प्रथम, अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. स्वाति कुमारी द्वितीय तथा हिंदी विभाग की डॉ. रिंकु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

 

स्पून मार्बल रेस में जंतु विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉ. नेहा रानी द्वितीय और डॉ. नूतन कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
सुई-धागा प्रतियोगिता में गृह विज्ञान विभाग की डॉ. सुनीता कुमारी प्रथम, डॉ. रिंकु कुमारी द्वितीय और डॉ. आशा सिंह यादव तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा डॉ. निशि कांति, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. प्रांजलि, डॉ. प्रियम फ्रांसिस, डॉ. मधुसूदन कुमार, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. देवश्रुति घोष, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. नीलू फरहत, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. पल्लवी और डॉ. आभा रानी सहित कई शिक्षकों ने प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी निभाई।
पूरे आयोजन के दौरान कॉलेज का माहौल उत्साह और आनंद से भरा रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और कार्यक्रम का आनंद लिया।