Advertisement

महुदा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार

-महुदा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार

मसूदा ।संवाददाता।

धनबाद जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती शारदा सिंह जी ने आज पदुगोडा पंचायत भवन में आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम मैं बतौर मुख्य अतिथि के रूप मैं उपस्थित होकर कार्यक्रम शिविर का विधिवत दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन की एवं कई योजनाओं से आच्छादित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

मौके पर  विधवा, वृद्धावस्था, निराश्रित एवं निशक्त पेंशन योजना से सुयोग्य लाभुकों को आच्छादित किया गया। स्कूली बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से अच्छादित किया गया। इसके अलावे गोद भराई, ट्राईसाईकिल वितरण, कंबल वितरण, श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन समेत अन्य योजनाओं से लाभुकों को जोड़ा गया। साथ ही धनबाद जिला परिषद अध्यक्षा महोदया ने ग्रामीणों को सरकार की और भी विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक कर, स्टालों पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों को ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देने व उनकी समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया।