Advertisement

भाजपा ने हरसिद्धि में किया लाभार्थियों का सम्मेलन

मोतिहारी। राजन द्विवेदी।

-भाजपा ने हरसिद्धि में किया लाभार्थियों का सम्मेलन

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी सह मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में कई अविस्मरणीय कामो को धरातल पर पूरा करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। श्री सिंह जिले के हरसिद्धि में केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के दौरान आयोजित लाभार्थियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाओं को सशक्त बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी जान से प्रयास किया। नतीजतन दस करोड़ 98 लाख माता बहनों के लिए इज्जत घर का निर्माण कराया। वहीं उज्ज्वला योजना से भी महिलाओं को भरपूर लाभान्वित कराने का काम किया।

तीन तलाक़ कानून में बदलाव कर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी समस्याओं का भी समाधान किया, जिसे पूर्व की सरकार नाकाम रही थी। वहीं करोना काल में भी जब देश के लोग संकट में थे तब भी उस बीमारी से बचाव के लिए मुफ्त में वैक्सीनेशन और राशन की व्यवस्था कर लोगों को परेशानी से निजात दिलाने का काम किया।
मौके पर पूर्व मंत्री सह मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।