-भच्छी पंचायत में आरटीपीएस काउंटर शुरू कराने की मांग तेज
-समाजसेवी कालीचरण ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी गांव के पंचायत सरकार भवन में बंद पड़े आरटीपीएस काउंटर को पुनः चालू कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में समाजसेवी सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी कालीचरण यादव ने जिलाधिकारी और पंचायती राज पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अविलंब आरटीपीएस सुविधा बहाल करने की मांग की।
कालीचरण यादव ने बताया कि भच्छी पंचायत के लोग काफी समय से इस सुविधा से वंचित हैं। आरटीपीएस काउंटर बंद होने के कारण जाति, आय, आवासीय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, कन्या विवाह योजना, ईडब्लूएस/ईबीसी प्रमाण-पत्र, दाखिल-खारिज, जमीन का रसीद एवं एलपीसी जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए ग्रामीणों को 10 किलोमीटर दूर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि खासकर वृद्ध, महिलाएं और छात्र-छात्राएं गर्मी व लू के मौसम में अत्यधिक परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी कई बार अधिकारियों को पत्र सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
हालांकि, इस बार अधिकारियों ने जल्द आरटीपीएस काउंटर शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रंजीत कुमार यादव, राम प्रवेश यादव, रामाश्रय यादव समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
#दरभंगा_समाचार #बहेड़ी_समाचार #आरटीपीएस_मांग #भच्छी_पंचायत #कालीचरण_यादव #प्रशासन_से_अपील #RTPS_Service #ग्रामीण_सुविधा #जनसमस्या











