-बिहार के 446 स्कूलों की मान्यता सस्पेंड, मापदंड पूरा नहीं करने पर हुआ एक्शन
पटना।सम्वाददाता।
बिहार के 446 स्कूलों की मान्यता सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें 439 माध्यमिक और 7 उच्च माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के शाशि निकाय की बैठक आयोजित की गई और इसमें यह फैसला लिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि मापदंड को पूरा नहीं करने पर स्कूलों के खिलाफ यह एक्शन हुआ है।













