Advertisement

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित साह के आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन जारी

-बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित साह के आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन जारी

-मधुबन और रक्सौल में किया पुतला दहन

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पर लोकसभा में गृह मंत्री अमीत शाह द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी क्रम में भीम आर्मी ने मधुबन के डाक बंगला चौक पर गृह मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सुमन कुमार क्रांतिकारी अनुमंडल अध्यक्ष भीम आर्मी पकड़ीदयाल, बाबूलाल कुमार प्रखंड अध्यक्ष आसपा ने किया। इस दौरान लोगों ने मुर्दाबाद की नारे लगाए। कहा कि गृह मंत्री का बयान मनुवादी मानसिकता का प्रतीक हैं। लोकसभा में उनका अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके ऊपर अंगुली उठाना मतलब सूर्य को दिया दिखाना है। वे आजीवन समतामूलक समाज की स्थापना हेतु एवं समाज के अंदर की कुरीतियों को खत्म करने हेतु संघर्ष किया। मौके पर सत्येन्द्र कुमार, कुंदन पासवान,कुणाल भूषण ,पप्पू राम, राघवेंद्र कुमार, शिवशंकर यादव, चांदी खान, सुरेश राम निराला, जितेंद्र कुमार, श्यामबाबू राम, यादवलाल राम, बुद्ध शरण भंते,
दुसरी ओर रक्सौल प्रखंड काँग्रेस कमिटी द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह का पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने किया।


इस अवसर पर गृहमंत्री के द्वारा राज्य सभा में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी देने का बिरोध किया गया!वक्ताओं आजमा ने कहा कि भाजपा का संविधान के प्रति नफरत पहले ही पिछले चुनावों में स्पष्ट हो गई थी जिससे उनकी सोच और उनके दृष्टीकोण देश के सामने अब स्पष्ट आ गए है।ये लोग नफरत के आधार पर देश चलाना चाहते हैं!लेकिन कॉंग्रेस पार्टी इस तरह के सोच को स्थापित नहीं होने देगी। बाबा सहाब के बनाए संविधान और उनकी सोच को लेकर आगे बढ़ने का काम करेगी!इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से मुक्ति नाथ ओझा, श्याम सुंदर तिवारी,हीरा लाल साह, जावेद आलम, राकेश कुमार तिवारी, विनय पटेल, मनोज तिवारी, गोपी कुमार ,ईश्वर चंद्र प्रसाद, रहमत मिया, शिव पूजन साह आदि लोग थे।