Advertisement

बाढ़ को लेकर अफवाहों से बचें, प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही करें भरोसा

-बाढ़ को लेकर अफवाहों से बचें, प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही करें भरोसा

मुजफ्फरपुर। जिले में बाढ़ और नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि बाढ़ की स्थिति, नदियों के जलस्तर और संभावित खतरे से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए लोग केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
प्रशासन के अनुसार फिलहाल मुजफ्फरपुर में स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए निगरानी और आवश्यक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।


अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन के किसी भी सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाहों के कारण लोगों में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को समय पर आधिकारिक माध्यमों से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने, नदी और जलजमाव वाले संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि करने की अपील की है।